अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत और मलेशिया का रिश्ता ‘IMPACT’ वाला-पीएम मोदी

नेशनल डेस्क: पीएम मोदी शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया पहुंचे। यहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ। साल 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा पर निकले पीएम मोदी ने इस दौरान न केवल भारत-मलेशिया के बीच की गहरी सांस्कृतिक विरासत का जिक्र किया, बल्कि भविष्य के डिजिटल और आर्थिक रिश्तों का नया रोडमैप भी रखा।

संबोधन की शुरुआत में भावुक हुए पीएम

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत एक भावुक याद के साथ की। उन्होंने कहा, “पिछले साल आसियान समिट के दौरान मैं मलेशिया नहीं आ पाया था, लेकिन मैंने अपने दोस्त (पीएम अनवर इब्राहिम) से वादा किया था कि मैं जल्द आऊंगा। आज मैं अपना वह वादा पूरा कर रहा हूँ।” उन्होंने मलेशिया में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत को ‘भारत का सम्मान’ बताया।

रिश्तों का नया मंत्र: IMPACT

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों की साझेदारी को परिभाषित करने के लिए एक नया एक्रोनिम (Acronym) दिया— IMPACT। IMPACT का अर्थ है: India Malaysia Partnership for Advancing Collective Transformation (सामूहिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए भारत-मलेशिया साझेदारी)। उन्होंने कहा कि भारत की सफलता में मलेशिया की सफलता और पूरे एशिया की सफलता छिपी है।

‘मन की बात’ में भी किया था मलेशिया का जिक्र

पीएम ने बताया कि उन्होंने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भी मलेशिया के 500 से अधिक स्कूलों का जिक्र किया था, जहाँ भारतीय भाषाएं सिखाई जा रही हैं। उन्होंने भारतीय संगीत, सिनेमा और स्वामी विवेकानंद के प्रति मलेशियाई लोगों के सम्मान की भी सराहना की।

Related Articles

Back to top button