खेल
भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में बारिश बन सकती है विलेन

कोलंबो। आईसीसी मेन्स टी20 वल्र्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर अब बारिश का साया मंडरा रहा है। श्रीलंका के मौसम विभाग और प्राकृतिक आपदा प्रारंभिक चेतावनी सेंटर ने 15 व 16 फरवरी के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है, जिससे इस हाईवोल्टेज मैच के धुलने की आशंका बढ़ गई है।
कोलंबो शहर के 60 फीसदी इलाकों में बारिश का अनुमान है। अगर ऐसा हुआ तो फैंस क्रिकेट की बड़ी राइवलरी को मिस कर देंगे। बता दें कि 15 फरवरी को पूरे 24 घंटे बारिश का अनुमान है। सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक 50 से 60 फीसदी तक बारिश हो सकती है। मैच के दौरान शाम सात से रात 12 बजे तक भी 10 से 20 फीसदी तक बारिश की अनुमान जताया गया है।




