महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में ओला, उबर और रैपिडो ड्राइवर 7 फरवरी करेंगे हड़ताल

मुंबई: महाराष्ट्र में ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े कैब और ऑटो रिक्शा ड्राइवर 7 फरवरी को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल राज्य में चल रही कथित गैर-कानूनी बाइक टैक्सी सेवाओं और ऐप आधारित कंपनियों द्वारा लागू की जा रही मनमानी किराया वसूली नीतियों के विरोध में की जा रही है। ड्राइवर संगठनों का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से अलग-अलग माध्यमों से सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।


क्यों कर रहे हड़ताल

यूनियनों के अनुसार, राज्य का परिवहन विभाग समय-समय पर ओला, उबर और रैपिडो जैसी कंपनियों को सरकारी नियमों का पालन करने के निर्देश देता रहा है, लेकिन नियमों के उल्लंघन के बावजूद कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। हड़ताल का एक बड़ा मुद्दा गैर-कानूनी बाइक टैक्सी सेवाएं भी हैं। ड्राइवर संगठनों का दावा है कि मुंबई में ऐसी सेवाओं के कारण कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें कुछ लोगों की मौत और कई के घायल होने की घटनाएं सामने आई हैं। चूंकि ये सेवाएं आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त नहीं हैं, इसलिए दुर्घटना के मामलों में पीड़ितों को बीमा का लाभ नहीं मिल पाता, जो गंभीर चिंता का विषय बताया जा रहा है।

पैनिक बटन उपकरण को लेकर भी ड्राइवरों में नाराजगी
इसके अलावा, पैनिक बटन उपकरण को लेकर भी ड्राइवरों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि पैनिक बटन के नाम पर उनसे भारी रकम वसूली जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा मंजूर लगभग 140 कंपनियों में से राज्य सरकार ने करीब 70 प्रतिशत उपकरणों को अमान्य घोषित कर दिया है, जिसके कारण कई ड्राइवरों को पुराने उपकरण हटाकर नए लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे उन्हें करीब 12 हजार रुपये तक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button