महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 8 तीर्थयात्रियों की मौत

महाराष्ट्र में धनतेरस के दिन एक बड़ा हादसा हुआ। राज्य के नंदुरबार जिले में तीर्थयात्रियों से भरी एक बार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने के बाद पलट गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई: दिवाली से पहले धनतेरस के दिन महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में बड़ी घटना सामने आई है। यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे कई यात्री घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। जहां पर हादसा हुआ वह क्षेत्र खड़ी और खतरनाक ढलान के लिए जाना जाता है। जानकारी के अनुसार मरने वाले तीर्थयात्री हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित अष्टम्बा देवी मंदिर के दर्शन से लौट रहे थे। यह हादसा जब चंदशाली घाट के पास हुआ। अधिकारियों के अनुसार घाट की खड़ी सड़क पर वाहन चलाते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस खाई में गिर गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री बस से उछलकर नीचे गिर गए और बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बेहद कठिन है यह इलाका
इस हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत तलोदा उप-जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलजा के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और बाद में उनके परिजनों को सौंप दिया गया। अष्टम्बा देवी मंदिर एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, खासकर आदिवासी समुदाय के बीच, जहां महाराष्ट्र और गुजरात से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। चांदशाली घाट अपनी खड़ी और खतरनाक ढलान के लिए जाना जाता है, जिससे इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। नंदूरबार गुजरात का सीमावर्ती जिला है। यह जिला आदिवासी बहुत है। यह अपने प्राकृतिक साैंदर्य के लिए भी जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button