महाराष्ट्र

मुंबई ईस्ट-वेस्ट को जोड़ेगी मेट्रो 2B, कुर्ला में U-गर्डर का काम पूरा

मुंबई: शहर के ईस्ट-वेस्ट को जोड़ने वाले मुंबई मेट्रो 2B का एक बड़ा काम पूरा हो गया। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने कुर्ला इलाके में हलाव ब्रिज पर दो यू गर्डर सफलतापूर्वक खड़े कर दिए हैं। दरअसल ब्रिज और मेट्रो गर्डर के बीच कम दूरी होने की वजह से यह काम बहुत मुश्किल था। गर्डर के सफलतापूवर्क लगने के बाद अब मेट्रो के लिए ट्रैक बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। उसके बाद इलेक्ट्रिफिकेशन, टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम और दूसरे काम किए जाएंगे।

लाखों पैसेंजर्स को फायदा
एमएमआरडीए ने मेट्रो 2B को डीएन नगर, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, कुर्ला, चेंबूर और मंडला जैसे बड़े इलाकों को जोड़ने के लिए डिजाइन किया है। यह मेट्रो बीकेसी समेत कुर्ला-चेंबूर इलाके में लाखों पैसेंजर्स के लिए तेज और आरामदायक सफर का रास्ता खोलेगी। मेट्रो 2B पर एसजी बर्वे मार्ग मेट्रो स्टेशन एयरपोर्ट के नियमों के हिसाब से उसी लेवल पर बनाया जा रहा है। स्टेशन के फाउंडेशन और पिलर का काम ब्रिज के पास के काम के साथ पूरा हो गया है। 500 मीट्रिक टन कैपेसिटी वाली क्रेन की मदद से 20 मीटर लंबे दो U-गर्डर लगाए गए।

मेट्रो ट्रैक बनाने का काम
एयरपोर्ट की वजह से हलाव ब्रिज एरिया में ऊंचाई की लिमिट है। इस वजह से ब्रिज और मेट्रो लाइन के बीच सिर्फ 3.5 मीटर की दूरी थी। इस जगह पर दो U-शेप के गर्डर लगाना टेक्निकली एक मुश्किल काम था। गाड़ियों के ट्रैफिक में रुकावट कम से कम हो, इसके लिए काम रात में शुरू किया गया। काम के दौरान भारी गाड़ियों को दूसरे रास्तों पर भेजा गया और हल्की गाड़ियों को ब्रिज इस्तेमाल करने दिया गया।

कब पूरा हुआ काम?
MMRDA अधिकारियों ने बताया कि गर्डर लगाने का काम शनिवार सुबह करीब 4 बजे पूरा हो गया। गर्डर के सफलतापूवर्क लगने के बाद अब मेट्रो के लिए ट्रैक बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। उसके बाद इलेक्ट्रिफिकेशन, टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम और दूसरे काम किए जाएंगे। एसजी बर्वे मार्ग मेट्रो स्टेशन इसी गर्डर के पास होगा। एयरपोर्ट की ऊंचाई लिमिट को ध्यान में रखते हुए यहां सिंगल लेवल स्टेशन बनाया गया है। इस स्टेशन की नींव रख दी गई है और ड्रॉब्रिज के दोनों तरफ का काम भी पूरा हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button