मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास…लोहड़ी के पावन पर्व पर अपनों को कहें हैप्पी लोहड़ी!

आज 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं. यह पर्व अच्छी फसल, सुख-समृद्धि, जिंदगी में खुशियां बनी रहे, इसकी कामना का पर्व है. लोहड़ी मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर भारत में सेलिब्रेट किया जाता है. यह पर्व रबी फसल की कटाई, ठंड के समापन और वसंत के आगमन की खुशी के रूप में लोग मनाते हैं. सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव जलाकर पूजा करते हैं. अग्नि के चारों तरफ चक्कर लगाकर उसमें तिल, रेवड़ी, मूंगफली आदि अर्पित कर नाचते, गाते हैं. एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई देते हैं. फसल, कृषि और प्रकृति से जुड़े इस प्राचीन त्योहार पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो यहां से भेजें स्पेशल संदेश…
सज-धज कर लोहड़ी का जश्न मनाओ जी, तिल-मूंगफली ते मक्का खाओ जी, भांगड़ा पाओ तो सुंदरिये-मुंदरिये गाओ जी. Happy Lohri 2026
लोहड़ी की आग में दहन हो जाएं आपके सारे दुख, जिंदगी में हमेशा बना रहे प्यार और सुख, आपके घर आ जाएं खुशियां सारी, ये लोहड़ी हो आपके लिए प्यार वाली. लोहड़ी की ढेरों शुभकामनाएं!




