मनोरंजन

1100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ी ‘धुरंधर 2’, हासन ने ‘जन नायकन’ के लीक होने पर पूछे सवाल

नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. रणवीर सिंह स्टारर यह जासूसी थ्रिलर फिल्म भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन पार किया है. फिल्म ने शुरुआत से ही अपनी तूफानी रफ्तार बनाए रखी, हालांकि चौथे हफ्ते में इसकी गति थोड़ी कम हुई है. सैकनिल्क के अनुसार, 23वें दिन फिल्म ने 6.70 करोड़ बटोरे.य इसी के साथ फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 1052.12 करोड़ हो गया है.

कमल हासन ने थलापति विजय की फिल्म जन नायकन के ऑनलाइन लीक होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए सिस्टम पर तीखे सवाल दागे हैं. सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने इस पायरेसी को महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि सिस्टम की पूरी विफलता करार दिया. हासन का मानना है कि सेंसर सर्टिफिकेशन में हुई बेवजह की देरी ने ही पायरेसी के लिए रास्ता साफ किया.

उन्होंने इसे कलाकारों और पूरी टीम की मेहनत पर सीधा हमला बताया है. कमल हासन ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए फैंस से फिल्म केवल सिनेमाघरों में देखने की भावुक अपील की है.

Related Articles

Back to top button