तकनीकी

मोबाइल फोन में देनी होगी साइबर सिक्योरिटी ऐप, ‘संचार साथी’ ऐप से मिले हैं गुम हुए सात लाख फोन

ब्यूरो — नई दिल्ली, अब हर नए स्मार्टफोन में साइबर सिक्योरिटी ऐप ‘संचार साथी’ प्री-इन्स्टॉल (पहले से डाउनलोड) मिलेगी। केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों को आदेश दिया कि वे स्मार्टफोन में सरकारी साइबर सेफ्टी ऐप को पहले से इंस्टॉल करके बेचें। यह आदेश सोमवार को सामने आया। इसमें एपल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो और शाओमी जैसी मोबाइल कंपनियों को 90 दिन का समय दिया गया है। इस ऐप को यूजर्स डिलीट या डिसेबल नहीं कर सकेंगे। पुराने फोन पर सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए यह ऐप इन्स्टॉल किया जाएगा। हालांकि यह आदेश फिलहाल पब्लिक नहीं किया गया है, बल्कि चुनिंदा कंपनियों को निजी तौर पर भेजा गया है। इसका मकसद साइबर फ्रॉड, फर्जी आईएमईआई नंबर और फोन की चोरी को रोकना है।

बता दें कि संचार साथी ऐप सरकार का बनाया साइबर सिक्योरिटी टूल है, जो 17 जनवरी, 2025 को लांच हुआ था। अभी यह एपल और गूगल प्ले स्टोर पर वॉलंटरी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, लेकिन अब नए फोन में यह जरूरी होगा। इस ऐप के माध्यम से अब तक चोरी या गुम हुए सात लाख फोन बरामद किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button