तकनीकी

युवा यूजर्स को कैसे प्रभावित कर रहा मेटा, पूर्व सेफ्टी इंजीनियर ने क्या किया दावा?

बच्चों के हाथ में स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की बढ़ती पहुंच के बीच Meta के प्लेटफॉर्म्स पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं. कंपनी के पूर्व इंजीनियरिंग डायरेक्टर Arturo Bejar ने एक अमेरिकी मुकदमे में दावा किया कि Meta के लिए यूजर्स को ज्यादा देर तक प्लेटफॉर्म पर बनाए रखना जरूरी था, जबकि सुरक्षा को बाद में देखा जाता था. इस मामले के बीच कंपनी बच्चों और किशोरों के लिए अपने प्लेटफॉर्म्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और करीब 17.1 अरब डॉलर तक के समझौते पर सहमति की बात सामने आई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि युवा यूजर्स को मेटा कैसे प्रभावित कर रहा और पूर्व सेफ्टी इंजीनियर ने क्या दावा किया?

युवा यूजर्स को मेटा कैसे प्रभावित कर रहा?

मेटा के Facebook और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म युवा यूजर्स को कई तरह से प्रभावित कर रहे हैं. Meta के पूर्व इंजीनियरिंग डायरेक्टर Arturo Bejar का दावा है कि कंपनी के कुछ फीचर्स बच्चों और टीनएजर्स को ज्यादा समय तक सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि लाइक, कमेंट, व्यू और फॉलोअर्स जैसे काउंटर युवाओं में दूसरों से तुलना की भावना बढ़ा सकते हैं, जबकि ऑटोप्ले जैसे फीचर उन्हें लगातार कंटेंट देखने के लिए बनाए रख सकते हैं.

बेजार के मुताबिक, कंपनी में यूजर एंगेजमेंट और प्लेटफॉर्म पर बिताए गए समय को ज्यादा महत्व दिया जाता था, जबकि सुरक्षा को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती थी. हालांकि, Meta ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि किशोरों के लिए सुरक्षित ऑनलाइन एक्सपीरियंस उसकी प्राथमिकता है.

पूर्व सेफ्टी इंजीनियर ने क्या दावा किया?

पूर्व Meta इंजीनियरिंग डायरेक्टर Arturo Bejar ने दावा किया कि कंपनी में बच्चों की सुरक्षा से ज्यादा यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर ज्यादा समय तक बनाए रखने और एंगेजमेंट बढ़ाने पर ध्यान दिया जाता था. उन्होंने खास तौर पर Instagram पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों को लेकर कंपनी के रवैये को न पूछो, न बताओ जैसा बताया.

बेजार के मुताबिक, कर्मचारियों की परफॉर्मेंस भी यूजर्स की संख्या और उनके प्लेटफॉर्म पर बिताए समय जैसे आंकड़ों से काफी हद तक जुड़ी थी, जिसकी वजह से सुरक्षा को बाद की प्राथमिकता मिलती थी. उन्होंने यह भी कहा कि Instagram पर 13 साल से कम उम्र के हजारों बच्चे मौजूद थे और उनकी उम्र की जांच के लिए पर्याप्त लक्ष्य या मापदंड नहीं थे. 

फीचर पर भी उठाए सवाल

बेजार ने Instagram के 2021 में पेश किए गए Take a Break फीचर को भी निशाने पर लिया. उनका कहना था कि यह टूल डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है और यूजर को खुद इसे एक्टिवेट करना पड़ता है. उनके मुताबिक, ज्यादातर लोग ऐसी सेटिंग को खुद जाकर ऑन नहीं करते हैं. 

Meta ने आरोपों से किया इनकार

Meta ने बेजार के आरोपों को खारिज किया है. कंपनी का कहना है कि वह यूजर्स की सुरक्षा को गंभीरता से लेती है और इस मामले की सुनवाई के दौरान इससे जुड़े सबूत भी सामने रखेगी. बच्चों और टीनर्जस के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर चल रहे विवाद के बीच Meta ने अमेरिका में करीब 17.1 अरब डॉलर तक के समझौते पर सहमति जताई है, हालांकि कंपनी ने किसी गलती या कानूनी जिम्मेदारी को स्वीकार नहीं किया है और समझौते को अभी अदालत की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है. इ

Related Articles

Back to top button