उत्तरप्रदेश
यूपी में कोहरे का कहर; बच्ची समेत 7 की मौत, 15 जिलों में 40 गाड़ियां भिड़ीं, 100 ट्रेनें लेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह घने कोहरे व दृश्यता कम होने से 15 जिलों में 40 से ज्यादा गाडिय़ां कोहरे के कारण आपस में टकरा गईं। इन हादसों सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए।
मृतकों में डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं राज्य में 100 से ज्यादा ट्रेन भी देरी से चलीं। रेल प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में कोहरे की वजह से अधिकांश प्रमुख ट्रेनों को फरवरी-मार्च तक रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य कई ट्रेन विलंब से चल रही हैं।




