रविवार नहीं आज रात सभी लाइन पर लिया जाएगा ब्लॉक, NEET UG 2026 परीक्षा में जाने वालों को नहीं होगी दिक्कत

मुंबई: नीट यूजी परीक्षा 2026 परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की सुविधा के लिए, मध्य रेल रविवार को ब्लॉक नहीं रखेगा। हालांकि, विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए, मध्य रेल मुंबई मंडल दिनांक (शनिवार/रविवार मध्यरात्रि) को सीएसएमटी और विद्याविहार स्टेशनों के बीच मेन लाइन पर और ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन पर मध्यरात्रि मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा
आज मध्यरात्रि परिचालित होगा ब्लॉक
शनिवार रात को 00:05 बजे से 05:05 बजे तक सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार के बीच चलने वाली अप और डाउन स्लो लाइन पर ब्लॉक रहेगा। शनिवार को 23:30 बजे से रविवार सुबह 04:47 बजे तक सीएसएमटी से चलने वाली डाउन स्लो सेवाएं सीएसएमटी और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और विद्याविहार स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर पुनः डायवर्ट की जाएंगी। शनिवार 23.29 बजे से रविवार 05.04 बजे तक घाटकोपर से चलने वाली अप स्लो ट्रेनें विद्याविहार और सीएसएमटी स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।
ट्रांस-हार्बर लाइन ब्लॉक
ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन की अप और डाउन सेवाएं प्रभावित रहेगी । ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल जाने वाली डाउन लाइन सेवाएं दिनांक शनिवार को 23.32 बजे से रविवार को 00.05 बजे तक निलंबित रहेंगी। पनवेल/नेरुल/वाशी से ठाणे जाने वाली अप लाइन सेवाएं भी रद्द रहेंगी।
यह होगी आखिरी और पहली लोकल
डाउन लाइन पर इस ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन TL63 सीएसएमटी-टिटवाला होगी, जो शनिवार को 23.16 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और अप लाइन पर ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल ट्रेन TL68 टिटवाला-सीएसएमटी होगी, जो दिनांक शनिवार को 22.22 बजे कल्याण से प्रस्थान करेगी। वहीं डाउन लाइन पर ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन N5 सीएसएमटी-कसारा होगी, जो 05:07 बजे सीएसएमटी से प्रस्घ्नान करेगी । अप लाइन पर ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन TL2 टिटवाला-सीएसएमटी होगी, जो दिनांक 04:12 बजे कल्याण से प्रस्थान करेगी।




