राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला

रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक दूसरे स्थान में पदस्थ किया है जिसमें अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त भी शामिल है।
सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक देवनारायण कश्यप राप्रसे, पी.-2010, प्रवर श्रेणी आयुक्त, नगर पालिक निगम, अंबिकापुर (सरगुजा) से उप सचिव, छ.ग. शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, चित्रकांत चाली ठाकुर राप्रसे, आर.आर.-2014, श्रेणी प्रवर अपर कलेक्टर, कोण्डागांव से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नारायणपुर, सुश्री दिप्ती गौते राप्रसे, आर.आर.-2014, प्रवर श्रेणी अपर कलेक्टर, बलौदाबाजार भाटापारा से परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर, गुड्डू लाल जगत राप्रसे, आर.आर.-2014, प्रवर श्रेणी अपर कलेक्टर, बेमेतरा से उप सचिव, छ.ग. शासन, श्रम विभाग, मंत्रालय, विनय कुमार अग्रवाल, राप्रसे, आर.आर.-2015, प्रवर श्रेणी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नारायणपुर से आयुक्त, नगर पालिक निगम, अंबिकापुर (सरगुजा), डॉ ऋतु वर्मा राप्रसे, आर.आर.-2015, प्रवर श्रेणी उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-6 एवं 7) अतिरिक्त प्रभार-परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर से परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त, शेष यथावत् रखा गया है।




