अन्य खबरें

रावण का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार, आज भी यहां पर गुफा में रखा है शव, जानिए क्या है रहस्य

 दशहरा का पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद दशमी तिथि को मनाया जाता है जिसे विजयादशमी कहा जाता है। दशहरा, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। भगवान श्रीराम ने दशमी तिथि को अंहकार से भरे लंकापति रावण का वध किया था।

 दशहरा का पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद दशमी तिथि को मनाया जाता है जिसे विजयादशमी कहा जाता है। दशहरा, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। भगवान श्रीराम ने दशमी तिथि को अंहकार से भरे लंकापति रावण का वध किया था। हिंदू धर्म में वियजादशमी का खास महत्व है। इस दिन जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया जाता है। इस मौके पर हम आपको रामायण से जुड़े कुछ रहस्यों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में हर किसी की जानने की जिज्ञासा रहती है। 

बताया जाता है कि श्रीलंका में भगवान श्री राम और रावण की लंका से जुड़े कई चिन्ह और सबूत आज भी मौजूद हैं। इनके बारे में हर इंसान की जानने की इच्छा होती है। श्रीलंका में स्थित स्थल भगवान श्रीराम और रावण से जुड़ी आज भी कई सच्चाई बयां करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दशमी के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। 

एक शोध के मुताबिक, लगभग 50 ऐसे स्थान हैं जिनसे रामायण का संबंध है। इस शोध में बताया गया है कि श्रीलंका में स्थित एक पहाड़ी में बनी गुफा में अभी भी रावण का शव सुरक्षित है। यह गुफा श्रीलंका के रैगला के घने जंगलों में मौजूद है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम ने 10 हजार साल पहले रावण का वध किया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैगला के जंगलों में 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुफा में रावण का शव रखा गया है। रावण के शव को ममी बनाकर एक ताबूत में रखा गया है जिस पर एक खास तरह का लेप लगाया गया है। इसकी वजह से हजारों वर्षों से वो वैसा का वैसा ही दिखता है।

श्रीलंका के इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर ने यह शोध किया है। इस शोध के मुताबिक, जिस ताबूत में रावण का शव रखा गया है वो 18 फीट लंबे और 5 फीट चौड़ा है। यह भी बताया जाता है इस ताबूत के नीचे रावण का बेशकीमती खजाना है जिसकी रखवाली एक भयंकर नाग और कई खूंखार जानवर करते हैं।

मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध करने के बाद उसके शव को विभीषण को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया था। लेकिन विभीषण ने राजगद्दी संभालने की जल्दी में रावण का अंतिम संस्कार नहीं किया और शव वैसे ही छोड़ दिया।

इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए शोध में यह भी दावा किया जाता है कि यह भी पता लगा लिया गया है कि रावण की अशोक वाटिका कहां थी और उसका पुष्पक विमान कहां उतरता था। इसके अलावा भगवान हनुमान के पैरों के निशान भी खोजने का दावा किया गया है। लेकिन इन सभी चीजों की प्रमाणिकता अभी तक सिद्ध नहीं हो पाई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button