अन्य खबरें

IBPS क्लर्क पीईटी एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

नई दिल्ली – इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने क्लर्क परीक्षा (सीआरपी सीएसए की रिक्तियों के लिए) के लिए प्री एग्जाम ट्रेनिंग (पीईटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट ऑनलाइन परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तारीख/पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

आपको बता दें कि परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का कॉल लेटर ऑफिशियल वेबसाइट पर 29 सितंबर तक ही उपलब्ध रहेगा। आईबीपीएस क्लर्क पीईटी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 4, 5 और 11 अक्टूबर, 2025 को होगा। प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में होगा और परीक्षा में उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button