उत्तरप्रदेश

शिवा हत्याकांड: 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मृतक की मां ने जताया UP सरकार का आभार, अब बेटे की अस्थियों का करेंगी विसर्जन

 लखनऊ। शिवा शर्मा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मृतक की मां रंजना ने उत्तर प्रदेश सरकार और लखनऊ पुलिस का आभार व्यक्त किया है। मामले में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद रंजना ने कहा कि पुलिस की इस तत्परता से उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बेटे की हत्या की साजिश में शामिल हर एक दोषी को चिह्नित कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि किसी भी आरोपित को बख्शा न जा सके।

बेटे के न्याय के लिए रंजना के सब्र का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपितों की गिरफ्तारी का इंतजार करते हुए उन्होंने दस दिनों तक शिवा की अस्थियों का विसर्जन नहीं किया था।

अब वह हरिद्वार में अस्थि विसर्जन कर लखनऊ लौटेंगी।

Related Articles

Back to top button