सोना टूटा, तो चांदी भी धड़ाम; कहां पहुंचे आज के दाम?

नई दिल्ली: सोना और चांदी में गिरावट का दौर काफी समय से जारी है। कल देर रात FOMC मीटिंग हुई थी जिसमें ये कहा गया कि आगे जाकर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। ब्याज दरों में अगर बढ़ोतरी होती है तो सोने-चांदी पर इसका क्या असर होगा? ऐसे में आज वैश्विक बाजार में गोल्ड-सिल्वर के दाम फिर टूटे हैं। आइए रेट्स पर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में गिरे दाम
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज यानी गुरुवार को सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। Comex पर सोने में 0.84% तक की गिरावट आई (Gold Price on Comex) और यह 3710.50 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.79% तक टूट गए और ऐसे में कीमत 44.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में धड़ाम हुईं कीमतें
सोने-चांदी की कीमतों लगातार गिरती जा रही हैं। आज फिर घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिली है। आज सोना सस्ता होकर करीब (gold price) ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी गिरावट के साथ (Silver) ₹1.60 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
इस भारी गिरावट की मुख्य वजह आज जारी होने वाले अमेरिकी सेंट्रल बैंक (FOMC) के मिनट्स को माना जा रहा है। अमेरिकी डेटा के दबाव का असर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट पर पड़ रहा है। लगातार आ रहे अमेरिकी डेटा से सराफा बाजार दबाव में है। इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी रिटेल सेल्स के आंकड़े आए थे, जिसके बाद गोल्ड सिल्वर में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी दोनों में भारी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में लगभग 960 रुपये तक की गिरावट आई है और कीमत ₹1,29,880 (mcx gold silver price crash) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 1205 रुपए तक की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,60,775 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
खरीदारी का सही मौका?
बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में गिरावट देखी गई। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹ 129,440 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹118,653 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹97.080 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 160,670 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।




