राष्ट्रीय

सम्राट को मिली गृह मंत्रालय की कमान, बिहार कैबिनेट में किसे मिला कौन सा विभाग

डिजिटल डेस्क, पटना। Nitish Kumar Cabinet Minister Portfolio: बिहार सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह मंत्रालय नहीं है। प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) को गृह विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है।

उपमुख्‍यमंत्री विजय कुमार सिन्‍हा को भूमि एवं राजस्‍व तथा खान एवं भू-तत्‍व विभाग दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल उद्योग विभाग के मंत्री होंगे।

जदयू कोटे के मंत्र‍ियों को वित्‍त एवं वाणिज्‍यकर जैसा अहम विभाग मिला है। पहले यह भाजपा के पास था। बिजेंद्र यादव इस विभाग के मंत्री होंगे। वे ऊर्जा विभाग के मंत्री भी रहेंगे। 

मंगल के पास स्‍वास्‍थ्‍य एवं विध‍ि विभाग

मंगल पांडेय एक बार फिर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की कमान संभालेंगे। इसके अलावा उन्‍हें विधि व‍िभाग का मंत्री भी बनाया गया है।

निति‍न नवीन पथ निर्माण विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। रामकृपाल यादव को कृषि विभाग, संजय टाइगर श्रम संसाधन विभाग तथा अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन एवं कला मंत्रालय दिया गया है।

सुरेंद्र मेहता पशु एवं मत्‍स्‍य संसाधन विभाग, नारायण प्रसाद आपदा प्रबंधन, रमा निषाद पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्‍याण विभाग सौंपा गया है।

लखेंद्र पासवान अनुसूचित जाति‍ एवं अनुसूचित जनजात‍ि कल्‍याण विभाग तथा प्रमोद चंद्रवंशी सहकारिता तथा  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग संभालेंगे।

श्रेयसी को खेल मंत्रालय 

विश्‍व प्रसिद्ध निशानेबाज श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) को सूचना प्रावैधिकी एवं खेल विभाग का मंत्री बनाया गया है। 

जदयू कोटे से सुनील कुमार को फिर शिक्षा विभाग तथा लेशी सिंह खाद्य एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग देंखेंगी। विजय चौधरी को जल संसाधन एवं भवन निर्माण विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है।

मदन सहनी को समाज कल्‍याण विभाग, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य,  श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास दिया गया। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को पंचायती राज का जिम्‍मा दिया गया है।

HAM के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष संतोष सुमन को लघु जल संसाधन का मंत्री बनाया गया है। जमा खान को अल्‍पसंख्‍यक मंत्रालय दिया गया है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के संजय सिंह को पीएचईडी तथा संजय पासवान को गन्‍ना उद्योग विभाग दिया गया है।

बिहार के मंत्री और उनके विभागों की सूची (Bihar Minister list with department)

क्रमांकमुख्यमंत्री/मंत्री का नामविभाग
1नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री1. सामान्य प्रशासन
2. मंत्रिमंडल सचिवालय
3. निगरानी
4. निर्वाचन
5. सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं।
2सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री1. गृह
3विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री1. राजस्व एवं भूमि सुधार
2. खान एवं भूतत्व
4विजय कुमार चौधरी1. जल संसाधन
2. संसदीय कार्य
3. सूचना एवं जन-संपर्क
4. भवन निर्माण
5बिजेन्द्र प्रसाद यादव1. ऊर्जा
2. योजना एवं विकास
3. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
4. वित्त
5. वाणिज्य-कर
6श्रवण कुमार1. ग्रामीण विकास
2. परिवहन
7मंगल पांडेय1. स्वास्थ्य
2. विधि
8डॉ. दिलीप कुमार जायसवालउद्योग
9अशोक चौधरीग्रामीण कार्य
10लेशी सिंहखाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
11नितिन नवीन1. पथ निर्माण
2. नगर विकास एवं आवास
12मदन सहनीसमाज कल्याण
13राम कृपाल यादवकृषि
14संतोष कुमार सुमनलघु जल संसाधन
15सुनील कुमार1. शिक्षा
2. विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
16मो. जमा खानअल्पसंख्यक कल्याण
17संजय सिंह ‘टाईगर’श्रम संसाधन
18अरुण शंकर प्रसाद1. पर्यटन
2. कला, संस्कृति एवं युवा
19सुरेन्द्र मेहतापशु एवं मत्स्य संसाधन
20नारायण प्रसादआपदा प्रबंधन
21रमा निषादपिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
22लखेन्द्र कुमार रौशनअनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
23श्रेयसी सिंह1. सूचना प्रावैधिकी
2. खेल
24डॉ. प्रमोद कुमार1. सहकारिता
2. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
25संजय कुमारगन्ना उद्योग
26संजय कुमार सिंहलोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
27दीपक प्रकाशपंचायती राज

बिहार में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर सचिवालय की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button