साजिदा शेख ने मुंबई BMC चुनावों की वोटिंग से पहले छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ, BJP में शामिल

मुंबई: मुंबई बीएमसी की पर किस पार्टी का राज होगा? इस सवाल का जवाब अगले कुछ घंटों में मिल जाएगा, लेकिन मुंबई बीएमसी चुनाव 2026 काफी उलटफेर वाले रहे। इन चुनावों में महाराष्ट्र में दो प्रमुख गठबंधन (महायुति और एमवीए) जहां टूट गए तो वहीं नेताओं के साथ-साथ समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खूब पलटी मारी। मुंबई में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी की प्रमुख मुस्लिम महिला चेहरा साजिदा शेख ने चुनाव के अंतिम तौर पर में पहुंचने पर पलटी मारी। वह बीएमसी चुनावों में अपने क्षेत्र से रोशनी गायकवाड़ की उम्मीदवारी और प्रचार में साथ रहीं। ऐसे में जब बीजेपी के समर्थकों द्वारा यह कहा जा रहा था कि उद्धव ठाकरे को दिया तो कोई खान मेयर बन जाए तब साजिदा शेख चौंकते हुए बीजेपी में चली गईं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के हाथों बीजेपी का पटका धारण किया।
साजिदा ने सभी को चाैंकाया
मातोश्री तक सीधी पैठ रखने वाली साजिदा शेख के बदले अंदाज से लोग ही नहीं बल्कि उन्हें करीब से जानने वाले भी मौच्चका हैं। साजिदा शेख ने लिख एक्स पर लिखा है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी के उपस्थिति में विधायक प्रवीण दरेकर साहेब के नेतृत्व की उपस्थिति में मैंने बीजेपी में प्रवेश किया। प्रवीण दरेकर मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं। साजिदा शेख ने इससे पहले 10 जनवरी को शिवसेना यूबीटी से इस्तीफा दिया था। 8 जनवरी तक साजिदा शेख रोशनी गायकवा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर वाेट मांग रही थीं।
कौन हैं साजिदा शेख?
बीएमसी के वार्ड 3 में लंबे वक्त से सक्रिय साजिदा शेख यहां पर उद्धव ठाकरे की पार्टी की प्रमुख चेहरा थीं। बीएमसी चुनावों में पार्टी ने रोशनी गायकवाड को यहां से उतरा। वह अभी तक यहां महिला विंग की जिम्मेदारी संभाल रही थी। रोशनी के साथ ही साजिदा शेख भी शाखा समन्वयक थीं, उन्होंने रोशनी को टिकट मिलने के बाद खूब मशाल थामकर वोट मांगे लेकिन अंतिम क्षणों में वह बीजेपी में चली गईं।
सामान्य वार्ड में खूब है घमासान
ऐसे में वार्ड 3 काफी सुर्खियों में आ गया है चर्चा हो रही है कि क्या रोशनी गायकवाड को जीत मिलेगी या फिर साजिदा शेख के बीजेपी में जाने से उनकी दोस्त को झटका लगेगा। वार्ड 3 सामान्य है। रोशनी काेरे गायकवाड यहां से उद्धव ठाकरे की प्रत्याशी हैं। सोशल मीडिया के बायो के अनुसार सजिदा शेख खुद को समाज सेविका, शिव सेवा महिला संस्था अध्यक्षा, चाइल्ड प्रोटेक्शन कमिटी मेंम्बर, एकता महिला बचत गुट की सदस्य बताती हैं। वार्ड तीन में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी से लड़ रही रोशनी गायकवाड़ का मुकाबला बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर के ds भाई प्रकाश यशवंत दरेकर से है। वह बीजेपी के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने यहां पर प्रदीप रामकांत चौबे को उतारा है। एसीपी अजित से मनीष चंद्रकिशोर दुबे मैदान में हैं।




