अंतर्राष्ट्रीय

सूडान में सोने की खदान ढहने से 11 लोगों की मौत, 30 घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खार्तूम। सूडान के उत्तर-पूर्वी में सोने की एक खदान ढह गई। जिसमें कम से कम 11 खनिकों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। सरकारी अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश अभी जारी है।

हादसे में 11 लोगों की मौत, 30 घायल

सरकारी कंपनी ‘सूडानी मिनरल रिसोर्सेज कंपनी के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, ‘रविवार तक 11 शव बरामद किए गए हैं और 30 लोगों को बचाया गया है।’ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘लापता लोगों की तलाश जारी है, क्योंकि उन्हें मीडिया से बात करने की इजाजत नहीं थी।

Related Articles

Back to top button