व्यापार

सोने-चांदी में जोरदार तेजी, 10 बड़े शहरों में 24K, 22K, 18K का रेट 

नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी आई। अमेरिका और ईरान के दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमत होने के बाद ऐसा हुआ। विदेशी बाजारों में मजबूत रुझानों का घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर भी सकारात्‍मक असर पड़ा। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, अब सोना चढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी की कीमतें बढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलो हो गई हैं।

इसके अलावा, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को बाजार बंद होने तक 24-कैरेट सोने की कीमत चमककर 1,51,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। इसमें 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं।

MCX पर सोने-चांदी का रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की बात करें तो सोने के वायदा भाव (बुधवार रात 10.47 बजे तक) 1.36 फीसदी यानी 2,041 रुपये की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। यह 1,52,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला जा रहा था। वहीं, चांदी 3.80 फीसदी यानी 8,798 रुपये की तेजी के साथ कारोबार कर रही थी। यह 2,40,146 रुपये प्रति किलो पर बोली जा रही थी।

जहां तक गुड रिटर्न के आंकड़ों का सवाल है तो अब 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का दाम 1,41,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलो हो गई है।

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, बुधवार बाजार बंद होने तक दिल्‍ली में चांदी की कीमत 11,000 रुपये यानी लगभग पांच फीसदी बढ़कर 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गई। मंगलवार को यह 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वहीं, 24-कैरेट वाला सोना भी 3,200 रुपये यानी 2.09 फीसदी बढ़कर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्‍स समेत) हो गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने-चांदी की कीमत में तेजी की वजह?

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सराफा कीमतें मजबूत हुईं। इससे वैश्विक वित्तीय बाजार में बड़ी राहत वाली तेजी शुरू हुई।

यह अच्छा क्षण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से खुद से तय की गई समयसीमा से ठीक पहले हुए एक समझौते के बाद आया। उन्‍होंने होर्मुज स्‍ट्रेट को दोबारा खोलने की शर्त पर सैन्य कार्रवाई पर रोक की पुष्टि की।

प्रमुख शहरों में सोने का रेट (कैरेट के हिसाब से)

शहर24K22K18K
दिल्‍ली₹153970₹141150₹115520
मुंबई₹153820₹141000₹115370
कोलकाता₹153820₹141000₹115370
चेन्‍नई₹154910₹142000₹118600
लखनऊ₹153970₹141150₹115520
कानपुर₹153970₹141150₹115520
पटना₹153870₹141050₹115420
जयपुर₹153970₹141150₹115520
इंदौर₹153870₹141050₹115420
भोपाल₹153870₹141000₹115370

Related Articles

Back to top button