छत्तीसगढ़

स्कूल की विदाई पार्टी में छात्रों का खतरनाक स्टंट, ट्रैक्टर-कार की हुई टक्कर, बाल-बाल बचे छात्र

 बिलासपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब स्कूली छात्रों में इस कदर बढ़ गया है कि वे अपनी जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा मामला बिलासपुर जिले के एक शासकीय स्कूल का है, जहां विदाई पार्टी के दौरान किए गए खतरनाक स्टंट से खुशियों का माहौल पलभर में हादसे में बदल सकता था। स्कूल परिसर में कार और ट्रैक्टर की एंट्री और उनकी टक्कर ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी, बल्कि स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, सकर्रा स्थित इस शासकीय स्कूल में छात्र रील बनाने के लिए कार और ट्रैक्टर लेकर स्कूल परिसर में घुसे। स्टंट के दौरान दोनों वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं घटना के समय मौके पर मौजूद प्राचार्य और शिक्षक छात्रों को रोकने के बजाय तमाशबीन बने रहे।

स्टंटबाजी की घटना का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button