मनोरंजन
स्टार गोल्ड पर आ रही है हाउसफुल 5, डिलीट सीन्स भी दिखाए जाएंगे

मुंबई। हाउसफुल 5 का वल्र्ड टेलीविजऩ प्रीमियर स्टार गोल्ड पर 11 अक्तूबर शनिवार को रात आठ बजे होगा। स्टार गोल्ड इस त्योहारी सीजऩ अपने दर्शकों के लिए हाउसफुल 5 लेकर आ रहा है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और तरुण मंसुखानी द्वारा निर्देशित यह फि़ल्म हंसी और ग़लतफ़हमियों से भरी एक क्रूज़-आधारित थ्रिलर है। इस फि़ल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, कृति सैनन और पूजा हेगड़े जैसे बड़े कलाकार हैं। प्रीमियर में फि़ल्म के साथ-साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और पहली बार दिखाए जाने वाले डिलीटेड सीन्स भी शामिल होंगे। अक्षय कुमार ने कहा कि हाउसफुल फि़ल्में हमेशा पूरे परिवार को एक साथ हंसाने का काम करती हैं, और मैं उत्साहित हूं कि यह फि़ल्म 11 अक्तूबर को प्रसारित हो रही है।




