खेल

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, इंडिया ओपन के पहले ही दौर से बाहर, श्रीकांत जीते

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू बुधवार को यहां इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में वियतनाम की थुई लिन एनगुएन के खिलाफ पहला गेम जीतने के बावजूद कड़े मुकाबले में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं, जबकि किदांबी श्रीकांत हमवतन थारुन मानेपल्ली को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे।

दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी और 2017 की चैंपियन सिंधू को एक घंटा और आठ मिनट चले पहले दौर के मुकाबले में दुनिया की 23वें नंबर की वियतनाम की खिलाड़ी एनगुएन के खिलाफ 22-20, 12-21, 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button