उत्तरप्रदेश

स्टेज शो के दौरान बिगड़ी तबीयत, 28 वर्षीय लोक गायक सोनू सांवरिया का निधन

अयोध्‍या: यूपी की धर्मनगरी अयोध्‍या में स्टेज शो करते समय 28 साल के लोक गायक सोनू सांवरिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्‍हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सोनू बाराबंकी के हैदरगंज बाजार के निवासी थे।

सोनू सांवरिया गुरुवार को सोहावल के खिरौनी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद देर शाम वे नाका रायबरेली बाईपास स्थित शिव मंदिर में भजन संध्या में भी शामिल हुए थे। रात करीब आठ बजे स्टेज शो करते समय ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े।


15 साल की उम्र में बनाई थी पहचान

सोनू सांवरिया अपने परिवार में इकलौते थे। हैदरगंज गांव के प्रधान राकेश अग्रहरि ने बताया कि शनिवेंद्र कुमार उर्फ सोनू सांवरिया ने बहुत ही कम समय में लोकप्रिय गायक कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में सागर अग्रहरि के साथ कीर्तन मंडली में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरना शुरू कर दिया था। उनके पिता बाहर रहते हैं। परिवार में उनकी एक विवाहित बहन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button