तकनीकी

स्मार्ट ग्लास के बीच Apple नहीं भूला Vision Pro, नए हेडसेट पर काम जारी!

स्मार्ट ग्लास और नए गैजेट्स के दौर में दुनिया भर की टेक कंपनियां लगातार कुछ नया करने में जुटी हैं और ऐसे में भला एप्पल पीछे कैसे रह सकता है. भले ही आजकल बाजार में स्मार्ट ग्लासेस और एआई पिंस की बहुत चर्चा चल रही हो. लेकिन एप्पल ने अपने पॉपुलर और महंगे मिक्स्ड-रियलिटी हेडसेट विजन प्रो को बिल्कुल भी नहीं भुलाया है. कंपनी के भीतर इस डिवाइस के नए और हल्के मॉडल पर चुपचाप काम चल रहा है. 

टेक लवर्स के बीच इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि एप्पल अपने इस फ्यूचरिस्टिक गैजेट को किस नए रूप में मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है. हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या आने वाला मॉडल कितना महंगा होगा. इस मामले में कंपनी की तरफ से फिलहाल क्या अपडेट है चलिए इस बारे में जानते हैं.

स्मार्ट ग्लास और कॉम्पैक्ट डिजाइन पर खास नजर

विजन प्रो के अपडेट के अलावा एप्पल  बिना डिस्प्ले वाले स्मार्ट ग्लास की तकनीक पर भी अंदरखाने तेजी से काम कर रही है. हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी अपने शुरुआती रिसर्च फेज में है. लेकिन कंपनी के कई सीनियर इंजीनियर्स इस पर अपना पूरा फोकस बनाए हुए हैं. इसके अलावा मेटा और दूसरे ब्रांड्स के वियरएबल प्रोडक्ट्स के हार्डवेयर अप्रोच की भी स्टडी की जा रही है जिससे कैमरों, सेंसर्स और प्रोसेसर को एक बहुत ही कॉम्पैक्ट डिजाइन में फिट किया जा सके. 

एप्पल फ्यूचर में आने वाले अपने गैजेट्स बेहद हल्के और आम आदमी के इस्तेमाल करने में आसान बनाने के लिए डिजाइन रिसर्च पर काफी जोरों से काम कर रही है. कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि यूजर को एक ऐसा नेचुरल लुक मिले जिसे पहनकर बाहर निकलने में किसी को भी झिझक महसूस न हो.

कब हो सकता है लाॅन्च?

आने वाले इन नए मॉडल्स में एप्पल अपनी दमदार और कस्टमाइज्ड चिप तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है. जिससे इनकी परफॉरमेंस और बैटरी की एनर्जी एफिशिएंसी दोनों में सुधार देखने को मिलेगा. हालांकि अगर आप सोच रहे हैं कि यह नया हल्का हेडसेट और स्मार्ट ग्लास कल आपको जल्द ही बाजार में दिख जाएगा. तो ऐसा नहीं है इसके लिए आपको थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. 

इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए डिवाइस के साल 2028 के अंत या 2029 से पहले मार्केट में आने की कोई खास उम्मीद नहीं है. एप्पल हर प्रोजेक्ट पर बहुत बारीकी से काम करता है और जब तक चीजें सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों लेवल पर पूरी तरह परफेक्ट नहीं हो जातीं वे किसी भी आधिकारिक तारीख की घोषणा करने से बचते हैं. तब तक टेक लवर्स के पास सिर्फ कयास लगाने और इस शानदार भविष्य की तकनीक का इंतजार करने का ही ऑप्शन बचता है.

Related Articles

Back to top button