अन्य खबरें

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 1.20 लाख तक सैलरी

अच्छी जॉब के अवसर ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए सरकारी कंपनी में सुपरवाइजरी ग्रेड पर भर्ती निकली है। माइनिंग, ज्यूलॉजी, इलेक्ट्रिकल, सिविल समेत 13 फील्ड के लिए कंपनी को 64 योग्य लोगों की आवश्यक्ता है। योग्य उम्मदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एचसीएल सुपरवाइजरी ग्रेड के इस भर्ती अभियान के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को जूनियर मैनेजर (ई0 ग्रेड) की पोस्ट पर नियुक्ति मिलेगी। फॉर्म भरने के लिए 17 दिसंबर 2025 तक का समय दिया गया है।

आयुसीमा: अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक।

सैलरी: बेसिक पे के अधार पर अभ्यर्थियों को 30,000 से 1,20,000 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

क्वालिफाइंग माक्र्स: सीबीटी में 30 प्रतिशत अंक (जनरल/ ओबीसी) लाने अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 20 प्रतिशत अंक।

एप्लिकेशन फीस: फॉर्म भरने के दौरान सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। बाकी अन्य उम्मीदवारों को फीस में छूट मिलेगी।

योग्यता

योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। माइनिंग, ज्यूलॉजी, सर्वे, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल फील्ड में जूनियर मैनेजर के पद पर फॉर्म अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में डिप्लोमा के साथ पांच साल काम का अनुभव होना चाहिए। वहीं एनवायरमेंट, मिनरल प्रोसेसिंग, मैटेरियल कॉन्ट्रेक्ट के लिए बैचलर डिग्री और दो साल एक्सपीरियंस होना चाहिए। फाइनांस के लिए सीए (चार्टेड अकाउंटेंट) वाले अप्लाई कर सकेगें। एचआर और एडमिन के लिए ग्रेजुएट और पांच साल का अनुभव चाहिए।

Related Articles

Back to top button