छत्तीसगढ़

12वीं के छात्र ने लगाई फांसी, शिक्षकों की प्रताड़ना से था परेशान

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा के एक छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र का नाम कमलेश जायसवाल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कमलेश जायसवाल न्यूवोको सीमेंट प्लांट द्वारा संचालित स्कूल में अध्ययनरत था। सुसाइड नोट में छात्र ने स्कूल के प्राचार्य और कुछ शिक्षकों पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। छात्र ने अपने सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, कमलेश जायसवाल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। होनहार बेटे की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरसमेटा गांव में चक्काजाम कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button