दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, CJP के प्रदर्शन के बीच DMRC का फैसला

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन का असर दिल्ली मेट्रो के परिचालन पर देखने को मिल रहा है। दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज बृहस्पतिवार को भी बंद रहेंगे।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सीजेपी के ‘चलो संसद’ प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों के चलते राजीव चौक और केन्द्रीय सचिवालय सहित 16 मेट्रो स्टेशन सुबह 07:30 बजे से अगले निर्देश तकबंद रखने का एलान किया है।
कौन-कौन स्टेशन रहेंगे बंद?
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- केन्द्रीय सचिवालय
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
ना चढ़ पाएंगे और ना उतर पाएंगे
दिल्ली मेट्रो के इन स्टेशनों पर यात्रियों के एंट्री और एग्जिट दोनों बंद रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इससे पहले, दिल्ली मेट्रो ने बुधवार को भी 16 स्टेशन स्टेशन लगभग शाम 6.30 बजे तक बंद रखे थे। डीएमआरसी के इस एलान से स्कूल-कॉलेज और नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली मेट्रो के 7 स्टेशन बंद किए गए थे। उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ और एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर पिछले एक महीने जंतर-मंतर पर सीजेपी और छात्रों का प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें




