महाराष्ट्रराष्ट्रीय

29 में से 23 नगर महापालिकाओं में भाजपा गठबंधन को बहुमत; दो में आगे, ठाकरे बंधुओं से छीनी मुंबई

एजेंसियां — मुंबई, महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका के चुनाव में भाजपा गठबंधन को 23 में स्पष्ट बहुमत मिला है, जिनमें ठाकरे बंधुओं का गढ़ बीएमसी भी शामिल है। दो अन्य नगर महापालिकाओं में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जबकि कांग्रसे को लातुर सहित दो नगर महापालिकाओं में बहुमत मिला है। सबसे बड़ी नगर महापालिका बीएमसी की बात की जाए, तो इस पर पहली बार भाजपा गठबंधन का कब्जा हो गया है और ठाकरे बंधुओं की एकजुटता के बाद भी महायुति को स्पष्ट बहुमत मिला है। यहां खबर लिखे जाने तक 227 में से घोषित 215 चुनाव परिणामों में भाजपा को 88 और उसके साथी शिवसेना शिंदे को 28 सीटें और एनसीपी को तीन सीटें मिल गई थीं। यहां बहुमत का आंकड़ा 114 बनता है। इसके अलावा शिवसेना उद्धव ठाकरे को 66 सीटें मिलीं, जबकि उनके भाई राज ठाकरे की एमएनएस ने छह सींटें जीती थी। बीएमसी में कांग्रेस के खाते में 24 सीटें आईं, जबकि एनसीपी शरद पवार को एक ही सीट मिली। 10 सीटें अन्यों के खाते में गईं।

ओवरआल बात की जाए तो महाराष्ट्र नगर महापालिका चुनावों में कुल 2869 बार्डों में वोटिंग हुई थी, जिनमें से खबर लिखे जाने तक 2841 के परिणाम सामने आ चुके थे। भाजपा 1422 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जबकि शिवसेना शिंदे को 374, कांग्रेस को 330, शिवसेना उद्धव ठाकरे 176, एनसीपी अजित पवार को 155, एनसीपी शरद पवार को 41, एमएनएस को 13, वीबीए को 40 तथा अन्य के खाते में 290 सीेटें आई थीें। खास बात है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में एआईएमआईएम चीफ ओवैसी की पार्टी को भी छह सीटों पर जीत मिली है। चुनावों में ठाकरे ब्रदर्स को मराठी मानुष के एकजुट होने की उम्मीद थी, लेकिन उनके दांव को लोगों ने ज्यादा भाव नहीं दिया।

पीएम बोले, जनता को पसंद आ रहा हमारा काम

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा गठबंधन के बहुमत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अलग-अलग नगर निगम चुनावों के परिणाम दर्शाते हैं कि महाराष्ट्र की जनता के साथ एनडीए का संबंध और भी गहरा हुआ है। विकास को लेकर हमारा कार्य-प्रणाली और दृष्टिकोण जनता को पसंद आया है। महाराष्ट्र भर की जनता के प्रति मेरी कृतज्ञता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button