अन्य खबरें

3 फीट 8 इंच की गर्लफ्रेंड, 2 फीट लंबा है बॉयफ्रेंड, उम्र में है 10 साल का फर्क

डेवॉन की रहने वाली कैटलिन हेलिर 24 साल की हैं और उनकी हाइट 3 फीट 8 इंच है. उनके बॉयफ्रेंड उनसे 10 साल बड़े हैं और 2 फीट लंबे हैं. जब दोनों साथ चलते हैं तो उनकी जोड़ी लोगों को बहुत अटपटी लगती है.

सच्चे प्यार में जाति, धर्म, समुदाय, अमीर, गरीब, उम्र या कद नहीं देखा जाता. प्यार तो बस हो जाता है. पर बहुत बार दूसरों को दो लोगों का प्यार हजम नहीं होता, वो उसमें अड़चन डालने या फिर उस प्यार की बेइज्जती करने चले ही आते हैं. ऐसा ही एक इंग्लैंड की लड़की के साथ भी हो रहा है. दरअसल, इस लड़की की हाइट काफी कम है, मगर उसका बॉयफ्रेंड उससे 2 फीट ऊंचा है. यही नहीं, दोनों की उम्र में भी 10 साल का फर्क है. इन सब कारणों की वजह से लोग उस लड़की का खूब मजाक उड़ाते हैं.

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार डेवॉन की रहने वाली कैटलिन हेलिर (Caitlin Hellyer) 24 साल की हैं और उनकी हाइट 3 फीट 8 इंच है. उनके बॉयफ्रेंड उनसे 10 साल बड़े हैं और 2 फीट लंबे हैं. जब दोनों साथ चलते हैं तो उनकी जोड़ी लोगों को बहुत अटपटी लगती है. कई लोग तो उनका मजाक बनाने लगते हैं. पर कैटलिन अपने प्रेमी से बहुत प्यार करती हैं.

लोगों की ट्रोलिंग से परेशान हो जाती है लड़की
लोगों का कहना है कि उनका बॉयफ्रेंड इस वजह से उनके साथ है क्योंकि उसे वो बच्ची जैसी लगती है. इस वजह से लोगों को लगता है कि उनके बॉयफ्रेंड बुरे इंसान हैं जिन्हें बच्चियां पसंद आती हैं (पेडोफिल). लोग उन्हें उनसे दूर रहने की भी सलाह देते हैं. कैटलिन का कहना है कि कई बार उन्हें लोगों की बातों से बहुत फर्क पड़ता है. वो देर रात तक जागी रहती हैं और उन कमेंट्स के बारे में सोचती हैं, जो उन्हें कंटेंट पर मिलते हैं. लोग उन्हें उनके जैसे पुरुषों को डेट करने की सलाह देते हैं, यानी बौने पुरुषों को, मगर कैटलिन का कहना है कि अगर उनका कद कम है, तो इसका ये अर्थ नहीं है कि वो लंबे लोगों को डेट नहीं कर सकतीं.

2022 में हुई थी मुलाकात
उनका कहना है कि जिन लोगों को बौनापन होता है, वो लोग भी इंसान होते हैं, उन्हें भी जिंदगी जीने का हक होता है. वो कहती हैं कि बौने लोग भी अन्य इंसानों की तरह ही रहते हैं, उन्हीं की तरह जिंदगी बिताते हैं, हालांकि, उन्हें जिंदगी में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात अपने पार्टनर से साल 2022 में ऑनलाइन हुई थी. उनके बॉयफ्रेंड ने ही फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. दो महीने बाद कैटलिन ने जवाब दिया और दोनों में बातें शुरू हो गईं. वो पहली बार आमने-सामने मिले और फिर उनका रिश्ता मजबूत हो गया. कैटलिन का कहना है कि वो न शादी करना चाहती हैं और न ही बच्चे चाहती हैं. पर वो अपने पार्टनर के साथ रहकर खुश हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button