महाराष्ट्र
Maharashtra : 12 परिषदों में किसके पास होगी सत्ता की चाबी ? आज आएंगे नतीजे

धाराशिव में जिला परिषद सहित 8 पंचायत समिति के नतीजे
धाराशिव में जिला परिषद और 8 पंचायत समिति चुनावों के लिए मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू होगी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सभी जानने के लिए उत्सुक हैं कि धाराशिव की सत्ता में कौन आएगा.
सोलापुर जिला परिषद में किसकी होगी जीत?
सोलापुर जिला परिषद चुनाव में आज मतगणना होगी. जिले में 16 लाख 20 हजार वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. हालांकि, साल 2017 के चुनावों की तुलना में इस साल वोटिंग परसेंट में गिरावट दर्ज की गई है.




