उत्तरप्रदेश

लखनऊ में हलवासिया ग्रुप की चार संपत्तियों की कुर्की के आदेश, वृंदावन में बैंक मैनेजर की पत्नी से चेन लूट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कमर्शियल कोर्ट ने आर्बिट्रेशन के एक मामले में हलवासिया ग्रुप की चार संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया. ये आदेश 27.98 करोड़ रुपए की वसूली संबंधी प्रार्थना पत्र को निस्तारित करते हुए कोर्ट ने दिया गया.

वृंदावन सेक्टर-11 में बैंक मैनेजर की पत्नी से घर के बाहर चेन लूट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के बैंक मैनेजर प्रवीण झा की पत्नी से वृंदावन सेक्टर-11 स्थित घर के बाहर चेन लूट की वारदात हुई. बताया जा रहा है कि एक बदमाश पहले किराए के घर के बारे में पूछताछ कर गया और कुछ देर बाद लौटकर झपट्टा मारकर चेन लूट ली. घटना पीजीआई थाना क्षेत्र की है.

महोबा जिले के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के पवा तिराहा पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार चचेरे भाइयों में से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Related Articles

Back to top button