मुझे अश्लीलता पसंद नहीं : मीनाक्षी शेषाद्रि

खरगोन: मशहूर फिल्म अभिनेत्री और भरतनाट्यम डांसर मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा है कि उन्हें अश्लीलता बिल्कुल भी पसंद नहीं है, और उन्होंने अपने जीवन में ऐसी कोई फिल्म नहीं की जिसे वे अपने परिवार के साथ बैठकर ना देख सकें।
खरगोन के नवग्रह मेले में भरतनाट्यम का परफॉर्मेंस देने आई मीनाक्षी शेषाद्रि ने मीडिया के मेल डॉमिनेंट इंडस्ट्री से जुड़े सवाल के जबाब में पूछा कि 1992 की नारी शक्ति पर केंद्रित दामिनी फ़िल्म के 30 साल के बाद भी क्या वैसी ही फिल्म बनी है, जिसने लोगों को झंझोड़ दिया हो।
निजी तौर पर मैं ‘दामिनी’ पात्र के स्टैंड की समर्थक हूं
उन्होंने आगे कहा कि जहां से फिल्म बनाने का स्रोत शुरू होता है दरअसल वही खोट है। उन्होंने कहा कि पहले फिल्मों को इंडस्ट्री का स्टेटस नहीं दिया गया था, अब कारपोरेट बिजनेस बना दिया गया है। उन्होंने कहा यह दोनों परिस्थितियां ही अनुचित है। उन्होंने कहा कि दामिनी एक फिल्म है। मैं उसकी पात्र थी। जो उस कहानी में बताया गया वह भारत में अभी भी हावी है। उन्होंने आगे कहा कि निजी तौर पर मैं ‘दामिनी’ पात्र के स्टैंड की समर्थक हूं।
अभिनेत्री शेषाद्रि ने कहा कि बड़ी फिल्में नहीं चल पा रही हैं, बड़े पर्दे को OTT और सोशल मीडिया की वजह से नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे शादी के बाद अमेरिका चली गई थीं, जहां उन्होंने भारतीय नृत्य व संगीत को अन्य देशों के नृत्य संगीत के साथ जोड़कर इंटीग्रेटेड करने का प्रयास किया और सैकड़ो को प्रशिक्षित किया। अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेरी सेकंड इनिंग शुरू हो रही है।
भरतनाट्यम के लिए मेरी मां गुरु थी
अभिनेत्री ने बताया कि मैं ऐसे परिवार में जन्मी हूं जहां नित्य संगीत वह अभिनय प्रचलित था भरतनाट्यम के लिए मेरी मां गुरु थी। मजाक मजाक में मैंने एक कॉन्टेस्ट में भाग लिया , और मैं मिस इंडिया चुनी गई। फिल्मों मैं आने के बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा हिंदी तमिल तेलुगू में कई फिल्में की।
अमिताभ बच्चन से जुड़ा पुराना रोचक किस्सा सुनाया
उन्होंने एक अनसुने किस्से बात के बारे में बताया कि जब वे दिल्ली में अपने स्कूल बस में जा रही थी तब उन्होंने अचानक अमिताभ बच्चन को बाइक पर रेखा के साथ जाते देखा। उन्होंने कहा कि उसे समय वे दोनों फिल्म सिलसिला की शूटिंग के सिलसिले में जा रहे थे। मीनाक्षी ने बताया कि इस के ठीक 5 साल बाद उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म शहंशाह में काम करने का मौका मिला और वह मेगास्टार के साथ मोटरबाइक पर ठीक उसी तरह पीछे बैठी। उन्होंने कहा 5 साल पहले ऐसा सोचा भी नहीं था।
वे जगह-जगह जाकर भरतनाट्यम परफॉर्म करती हैं
मीनाक्षी जगह-जगह जाकर भरतनाट्यम परफॉर्म करती हैं। उन्होंने कहा भरतनाट्यम कठिन जरूर है लेकिन सही तरीके से इसे अपनाया जाए तो यह आसान हो जाता है।




