धड़ाम से गिर गया गूगल Pixel 9a का दाम, नया फोन आते ही मिलने लगा ₹11,300 का डिस्काउंट, कई ऑफर

गूगल पिक्सल 10a हाल ही में लॉन्च हुआ है, और इसके बाद पुराने मॉडल पिक्सल 9a की कीमत में बड़ी कटौती कर दी गई है. अगर आप कम कीमत में पिक्सल फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह अच्छा मौका हो सकता है. ध्यान रखें कि ऐसे ऑफर ज्यादा समय तक नहीं चलते.
कितनी कम हुई कीमत? गूगल पिक्सल 9a भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था. लेकिन अमेज़न पर यह फोन अभी 38,699 रुपये में मिल रहा है. यानी सीधे 11,300 रुपये की छूट मिल रही है.
इसके अलावा, SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करने पर 2,250 रुपये का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो कीमत और भी कम हो सकती है.
गूगल पिक्सल 9a के फीचर्स
डिस्प्ले- गूगल के इस फोन में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसका रेजोलूशन फुल HD+ (1080 x 2424 पिक्सल) है और स्क्रीन पर कोर्निंग ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मिलती है. कंपनी के मुताबिक, HDR कंटेंट के लिए 1800 निट्स और पीक ब्राइटनेस 2700 निट्स तक जा सकती है.
प्रोसेसर और बैटरी- गूगल पिक्सल 9a में गूगल का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के लिए जाना जाता है. पावर के लिए गूगल के इस फोन में 5100mAh की बैटरी मिलती है, जिससे पूरे दिन आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
क्या यह डील सही है?
अगर आप लेटेस्ट पिक्सल एक्सपीरिएंस कम कीमत में चाहते हैं, तो पिक्सल 9a एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. नए पिक्सल 10a में सिर्फ छोटे-मोटे बदलाव हैं, जबकि 9a अभी भी दमदार फीचर्स देता है और अब कम कीमत में उपलब्ध है.




