छत्तीसगढ़

निलंबित एसडीएम सेंट्रल जेल शिफ्ट

बलरामपुर। कुसमी के निलंबित एसडीएम करुण डहरिया और उनके तीन साथियों को रामानुजगंज जेल से अंबिकापुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया है।

मामला कुसमी ब्लॉक के हंसपुर क्षेत्र में कथित अवैध बॉक्साइट उत्खनन से जुड़ा है। आरोप है कि एसडीएम अपने निजी साथियों, जिनमें एक स्थानीय भाजपा नेता भी शामिल था, के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां अवैध उत्खनन का आरोप लगाते हुए तीन ग्रामीणों की पिटाई की गई, जिसमें 62 वर्षीय एक आदिवासी बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद राजपुर थाने में एसडीएम करुण डहरिया और उनके तीन साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है। अब सभी आरोपियों को रामानुजगंज जेल से अंबिकापुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है।

Related Articles

Back to top button