उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

घर में लगी भीषण आग से दो महिला और तीन बच्चों की मौत

मेरठ। जिले के एक घर में आग लगने से दो महिला और पांच बच्चे झुलस गए। सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन बच्चों सहित पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

किदवई नगर में इकबाल अहमद का परिवार रहता है। सोमवार को परिवार के सभी लोग घर पर मौजूद थे। रात साढ़े नौ बजे घर में आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद परिवार के लोग बाहर निकल गए, लेकिन प्रथम फ्लोर पर मौजूद लोग फंस गए। पुलिस व फायर ब्रिगेड ने फंसे परिवार के सात सदस्यों को निकालने के लिए मकान के पीछे की दीवार तोड़ी और सीढ़ी से एक-एक कर बाहर निकाला।

आग से बुरी तरह झुलसी हालत में सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों समेत पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button