मध्यप्रदेश

होली की रात दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव, तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

जबलपुर: होली के मौके पर मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो पक्षों के बीच पथराव हुआ है। घटना बुधवार रात की छोटी ओमती इलाके में हुई है। दोनों तरफ से पथराव के साथ गोली भी चलाई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ दिया है। एतिहात के तौर पर पुलिसबल को इलाके में तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पथराव के साथ-साथ भीड़ में फायरिंग भी की गई है। हालांकि फायरिंग किसने की है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर बेलबाग, हनुमानताल और कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मारपीट के बाद पथराव

पुलिस के अनुसार, कुछ लोग कदम तलैया के पास होली खेलने के बाद बैठ हुए थे। इसी दौरान कुछ युवक आए और वहां बैठे लोगों के साथ गाली गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के बाद स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों की तरफ से पथराव किया जाने लगा। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई है।

नहीं, दर्ज हुई एफआईआर

मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि दोनों ही पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। उसी रंजिश को लेकर होली के मौके पर दोनों पक्ष सामने-सामने आ गए। वारदात में कौन-कौन शामिल है इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालात काबू में हैं। किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

एक युवक को आई चोट

जानकारी के अनुसार, मारपीट और पथराव की घटना में एक युवक को चोट आई है। युवक का नाम आयुष बताया जा रहा है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालात सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button