मनोरंजन

श्रीदेवी नहीं चाहती थीं जान्हवी कपूर फिल्मों में काम करें, बेटी को लेनी पड़ी थी पापा बोनी कपूर की मदद

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में उनकी मां श्रीदेवी की तस्वीर जरूर आती है। जान्हवी ने अपनी मेहनत और लगन से खुद को इंडस्ट्री में साबित किया। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था लेकिन उनकी मां श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि वे फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखें। वह चाहती थीं कि जान्हवी पढ़ाई पूरी करें और डॉक्टर बनें।

जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ। वे श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। उनका परिवार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। उनके दादा सुरिंदर कपूर भी फिल्म निर्माता थे, और उनके चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर भी फिल्मों में एक्टिव हैं। जान्हवी भी फिल्मों में आना चाहती थीं लेकिन श्रीदेवी उन्हें एक्टिंग से दूर रखना चाहती थीं।

‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के एक एपिसोड में जान्हवी

ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के एक एपिसोड में जान्हवी ने खुलासा किया था कि उनकी मां श्रीदेवी उन्हें एक्टिंग की दुनिया से दूर रखना चाहती थीं। उन्होंने बताया था कि उनकी मां श्रीदेवी कभी नहीं चाहती थीं कि मैं एक्टिंग करूं।

मां चाहती थीं कि जान्हवी डॉक्टर बनें

जान्हवी ने इंटरव्यू में कहा, ‘मां खुद एक एक्ट्रेस होने की वजह से मुझे लेकर काफी प्रोटेक्टिव थीं। वह काफी सख्त थीं। उन्हें लगता था कि मैं बहुत भोली हूं और मैं बॉलीवुड में सर्वाइव नहीं कर पाऊंगी। वह चाहती थीं कि मैं डॉक्टर बनूं। वह मुझसे कहतीं, ‘मैं तुमको एक्ट्रेस बनते नहीं देखना चाहती। यह मेरे लिए सबसे खराब समय था।’

उनके अपोजिट एक्टर ईशान खट्टर थे

हालांकि, पापा बोनी कपूर की मदद से उन्होंने अपनी मां को मना लिया और 2018 में बॉलीवुड में कदम रखा। जान्हवी ने अपना डेब्यू शशांक खेतान की फिल्म ‘धड़क’ से किया। इसमें उनके अपोजिट एक्टर ईशान खट्टर थे। यह फिल्म मराठी सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और जान्हवी को जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला।

तब जान्हवी 20 साल की थीं

जान्हवी को अपने करियर की शुरुआत में उस वक्त बड़े दुख का सामना करना पड़ा, जब उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया। 24 फरवरी 2018 को दुबई में श्रीदेवी का देहांत हुआ। उस वक्त जान्हवी की उम्र 20 साल थी।

‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में भारतीय वायुसेना की पायलट

‘धड़क’ के बाद जान्हवी ने कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। 2020 में उन्होंने फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में भारतीय वायुसेना की पायलट की भूमिका निभाई। उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया और उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। 2022 में उन्होंने थ्रिलर फिल्म ‘मिली’ में एक ऐसी युवती का किरदार निभाया, जो फ्रीजर में फंस जाती है।

जान्हवी कपूर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में

2024 में जान्हवी कपूर ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा। उन्होंने फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ में जूनियर एनटीआर के साथ काम किया। अब वह राम चरण के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button