उत्तरप्रदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला

प्रयागराज: ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ है. यह हमला उस समय हुआ जब वह रीवा एक्सप्रेस से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे. हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से वार किया, जिसमें वह लहूलुहान हो गए. किसी तरह ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर उन्होंने अपनी जान बचाई.

ट्रेन के कोच में हुआ खूनी खेल
आशुतोष ब्रह्मचारी रीवा एक्सप्रेस के कोच नंबर H-1 में सफर कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, हमला फतेहपुर और कौशांबी के सिराथू स्टेशन के बीच हुआ. हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने आशुतोष पर सीधा प्रहार किया. आशुतोष ने बताया कि हमलावर उनकी नाक काटना चाहता था. हमले में उन्हें शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं.

शंकराचार्य पर साजिश का आरोप
घायल अवस्था में प्रयागराज जंक्शन पहुंचे आशुतोष ब्रह्मचारी ने सीधे तौर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर इस हमले की साजिश रचने का शक जताया है. उन्होंने प्रयागराज जीआरपी (GRP) थाने में मामले की एफआईआर दर्ज करा दी है. पुलिस ने उन्हें इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए कॉल्विन अस्पताल भेजा है. फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Advertisement

Related Articles

Back to top button