उत्तरप्रदेश

स्पा के केबिन में रंगीन लाइटों के बीच चल रही थी जिस्मफरोशी, 3 लड़कियां-2 लड़के गिरफ्तार

aranasi News: धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार पर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। राजातालाब इलाके के कचनार में ‘AURA HEAVEN’ (ऑरा हेवन) नाम से चल रहे एक कथित स्पा सेंटर पर जब पुलिस और एसओजी (SOG) की टीम ने छापा मारा, तो अंदर का नजारा देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए। ‘स्वर्ग’ के नाम पर यहां अनैतिक गतिविधियों का नर्क सजाया गया था।

रंगीन लाइटें और केबिनों का ‘गंदा खेल’
पशु चिकित्सालय के ठीक बगल में संचालित हो रहे इस स्पा सेंटर के भीतर जब राजातालाब पुलिस और SOG-2 की संयुक्त टीम दाखिल हुई, तो वहां छोटे-छोटे केबिन बने हुए थे। इन केबिनों में रंगीन लाइटें जगमगा रही थीं और माहौल को पूरी तरह ‘रंगीन’ बनाया गया था। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से भारी मात्रा में प्रयुक्त (Used) और अप्रयुक्त (Unused) कंडोम के साथ-साथ कई अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुईं, जो यहां चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे की गवाही दे रही थीं।

छापेमारी में मची भगदड़, 5 गिरफ्तार
पुलिस की अचानक दस्तक से स्पा सेंटर के भीतर हड़कंप मच गया। अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर सेंटर का संचालक अनिल कुमार मौके से फरार होने में कामयाब रहा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 3 युवतियों और 2 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों युवक पास के ही मिर्जामुराद इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जौनपुर के संचालक ने किराए पर ली थी बिल्डिंग
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस बिल्डिंग में यह धंधा चल रहा था, वह मनोज गुप्ता नामक व्यक्ति की है। इसे करीब दो महीने पहले जौनपुर के रहने वाले अनिल कुमार ने किराए पर लिया था। अनिल ने स्पा सेंटर के नाम पर यहां देह व्यापार का नेटवर्क फैला रखा था। मौके पर साक्ष्यों की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button