iPhone से Android में WhatsApp डेटा कैसे करें ट्रांसफर? जानिए आसान तरीका

फोन बदलना, खासकर iPhone से Android या Android से iPhone जाना, अक्सर मुश्किल भरा होता है. सबसे बड़ी चिंता रहती है WhatsApp चैट्स, फोटो और वीडियो सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर करने की. ऐसे में अब WhatsApp ने इस परेशानी को काफी हद तक आसान बना दिया है. यूजर्स की इस प्रॉब्लम के लिए कंपनी एक फीचर लेकर आ गई है, जिसके जरिए कोई भी आसानी से अपनी चैट्स iPhone से Android ट्रांसफर कर सकता है.
अब मिलेगा Seamless Chat Transfer
WhatsApp ने नया क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर फीचर पेश किया है. इसकी मदद से यूजर्स iPhone से Android में अपनी पूरी चैट हिस्ट्री, फोटो, वीडियो, वॉइस नोट्स, डॉक्यूमेंट्स, Channels और Communities आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं.
डेटा रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
यह ट्रांसफर सीधे दोनों डिवाइस के बीच होता है, यानी आपका डेटा किसी क्लाउड सर्वर से नहीं गुजरता. WhatsApp के अनुसार, कंपनी भी इस डेटा को देख नहीं सकती. इससे प्राइवेसी बनी रहती है.
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- ट्रांसफर WhatsApp सेटअप करने से पहले ही करना होगा.
- पुराने और नए चैट्स को मर्ज नहीं किया जा सकता.
- WhatsApp Business, स्टेटस और पेमेंट मैसेज ट्रांसफर नहीं होंगे.
- फोन नंबर बदलने के लिए पहले पुराने डिवाइस पर अपडेट करना जरूरी है.
ऐसे करें iPhone से Android में चैट ट्रांसफर
- iPhone में WhatsApp ओपन करें.
- फिर राइट साइड दिए थ्री डॉट पर क्लिक करें.
- यहां Chats के ऑप्शन में जाकर Transfer chat history पर जाएं.
- यहां Transfer to Android वाले ऑप्शन में क्लिक करें.
- इसके बाद Continue पर टैप करें और फोन अनलॉक रखें.
- अब Android फोन में WhatsApp खोलें और उसी नंबर से लॉगिन करें.
- QR कोड स्कैन करें और डिवाइस कनेक्ट करें.
- Wi-Fi से कनेक्ट होकर ट्रांसफर शुरू करें.
- प्रोसेस पूरी होने के बाद Next दबाकर अपनी चैट्स देखें.
इस नए फीचर के साथ अब फोन बदलना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है, और आपकी WhatsApp चैट्स भी बिना किसी परेशानी के नए डिवाइस में सुरक्षित पहुंच जाएंगी.




