उत्तरप्रदेश

मासूमों को अगवा कर भाग रहे थे हैवान, बरेली हाईवे पर ट्रक में टक्कर , 3 किडनैपर्स का खौफनाक अंत

Bareilly News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक ऑटो चालक और उसके 2 मासूम बेटों के अपहरण का मामला किसी फिल्मी थ्रिलर जैसा मोड़ लेकर खत्म हुआ। शनिवार को अगवा किए गए बच्चों को लेकर भाग रहे बदमाशों की गाड़ी बरेली-रामपुर हाईवे पर एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस 3 किडनैपर्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस ने मौत के मुंह से 2 मासूमों और उनके पिता को सकुशल बरामद कर लिया है।

हादसे ने खोल दिया किडनैपिंग का राज
यह घटना बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र की है। रविवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो कार आगे चल रहे ट्रक टैंकर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां का मंजर देख दंग रह गई। गाड़ी के भीतर तीन युवकों की लाशें फंसी थीं, जबकि एक घायल युवक और दो मासूम बच्चे (मयूर, 6 वर्ष और लक्ष्य, 3 वर्ष) बेहोशी की हालत में मिले।

गुरुग्राम से शुरू हुआ था खौफ का खेल
जांच में पता चला कि 4 अप्रैल को गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 इलाके से ऑटो चालक मनोज और उनके दो बेटों का अपहरण किया गया था। मनोज की पत्नी पूजा को बदमाशों ने फोन कर धमकी दी थी कि अगर पुलिस को बताया तो लाशें मिलेंगी। बदमाश बच्चों को कहीं और शिफ्ट करने की फिराक में थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बरेली पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता के घर (फरीदपुर) दबिश देकर मनोज को भी सुरक्षित बचा लिया है।

प्रेम प्रसंग और रंजिश की खूनी पटकथा
एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में हुई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। हादसे में मारा गया मुख्य आरोपी मनमोहन फरीदपुर का रहने वाला था। मनमोहन का मनोज की भांजी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे शादी करना चाहता था। मनोज इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए मनमोहन ने अपने साथियों सिकंदर, विशेष और प्रिंस के साथ मिलकर पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button