पेट्रोल की खपत कम, एवरेज भी कमाल! गर्मी से बचने के लिए कार में की रामबाण जुगाड़, बिना AC भी गाड़ी रहती है ठंडी

एक वेल्डिंग मिस्त्री ने गर्मी में अपनी कार को ठंडा बनाए रखने गजब का जुगाड़ लगाया है. वह एक बार गर्मी में 500 रुपए खर्च करते हैं फिर सीजन भर पेट्रोल की बचत करते हैं. और एसी से होने वाली तमाम तरह की परेशानियों से भी बचे रहते हैं. साथ ही गाड़ी में पेट्रोल-डीजल का खर्च कम हो जाता है और एवरेज भी कम नहीं होता है..
सागर. कहते हैं आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है और ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सागर में एक वेल्डिंग मिस्त्री ने. गर्मी के सीजन में अपनी फोर व्हीलर को ठंडा बनाए रखने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया है. इस जुगाड़ में उन्होंने रेगजीन कवर और फोम सीट को गाड़ी की छत पर टेप से चिपकाया हुआ है. अब जब भी वह शहर में निकलते हैं तो लोग उनका रास्ता रोक कर इसके बारे में पूछते हैं वह कहीं रुकते हैं और जिसकी भी नजर उनकी गाड़ी पर पड़ती है तो वह इसके बारे में एक बार जरूर पूछ लेता है इतना ही नहीं लग्जरी कार वाले भी मिस्त्री की जुगाड़ को देखकर हैरान रह जाते हैं.
क्रिश्चियन कॉलोनी में रहने वाले सुधीर जूड़ा बताते हैं कि वह होम सर्विस वेल्डिंग वर्क्स का काम करते हैं और इसके साथ वह प्राइवेट या रिजर्वेशन पर लोगों को गाड़ी से छोड़ने का काम करते हैं. गर्मी के मौसम में उन्हें परेशानी होती थी ऐसे में यह जुगाड़ करने का आईडिया आया जो एक तरह से सफल भी हुआ. वह पिछले तीन साल से इसको अपना रहे हैं. गर्मी का सीजन शुरू होते ही इस रेगजीन और फोम की सीट को लगा देते हैं. इनके पास 2021 मॉडल की अल्टो 800 कार है.
गर्मी भी दूर एवरेज भी बरकरार
बंटी बताते हैं कि इस जुगाड़ को करने के बाद सीधी धूप गाड़ी की चदार पर नहीं लगती है जिससे गाड़ी अंदर से कितनी भी गर्मी हो बहुत जल्दी गर्म नहीं होती है. जब हम अपनी फोर व्हीलर को चिलचिलाती धूप में भी चलाते हैं तब केवल एक बार गाड़ी को कूल करते हैं. इसके बाद लो टेंमरेचर पर एसी चलता है तो ना यह है सेहत के लिए हानिकारक होता है और ना ही हमारा पेट्रोल अधिक जलता है. अभी हम दो दिन पहले नागपुर से होकर लौटे इस दौरान 900 किलोमीटर गाड़ी चलाई है, और हमारी गाड़ी ने लगभग 22 का एवरेज दिया है.
इस तरह की है जुगाड़
सुधीर उर्फ बंटी ने बताया कि अगर कोई गाड़ी मालिक अपनी फोर व्हीलर में यह जुगाड़ करना चाहता है तो उसे सबसे पहले अपनी गाड़ी की छत की नाप लेना होगी और उसके हिसाब से सोफे वाली रेगजीन खरीद ले जो डेढ़ सौ से लगभग 200 तक की आती है, इसके साथ में सफेद वाला फॉम इसी नाप का लेना है, जिसको गाड़ी की छत पर डालें उसके ऊपर से रेगजीन को डालकर अच्छी वाली टेप से चिपका दें. टेप लगाने की वजह से कितनी भी तेज गाड़ी चलती रहे उसमें से वह निकलती नहीं है. जब तक गर्मियों का सीजन है इसको लगाए रख सकते हैं.
मात्र 600 रुपए के खर्चे में पूरे गर्मी के सीजन में गर्मी नहीं लगेगी, एसी का उपयोग कम होने से एवरेज मिलता रहता है. पेट्रोल खर्च कम होता है, इसमें सफर करने वाले लोगों को हीट वार्मिंग या ज्यादा एसी की हवा जैसी अन्य किसी तरह की परेशानी नहीं होती है.




