अन्य खबरें

बगीचे की खुदाई कर रही थी महिला, अचानक मिली ऐसी चीज, देखते ही कांप गया कलेजा!

सोशल मीडिया इन दिनों एक ऐसी डरावनी घटना से गूंज रहा है जिसे पढ़कर या देखकर किसी का भी कलेजा कांप सकता है. एक महिला अपने घर के बगीचे में सामान्य खुदाई कर रही थी. अचानक उसके हाथ में कुछ अजीब चीजें लगी जिसने उसके होश ही उड़ा दिए.

महिला अपने घर का रिनोवेशन कर रही थी, तब अपने गार्डन की खुदाई कर रही थी. कुछ नीचे तक की खुदाई के बाद उसने देखा कि वहां एक-दो नहीं बल्कि सत्रह गुड़िया थी. ये सभी डॉल्स ब्लैक मैजिक से जुड़े थे. इसे देखते ही महिला के होश उड़ गए. उसने सारी घटना को ऑनलाइन शेयर किया, जिसके बाद लोगों ने इसपर काफी कमेंट किया.

गड्ढे से निकली ‘मौत’
खुदाई में निकली गुड़िया देख महिला भी हैरान रह गई. गुड़ियों के शरीर में छोटी-छोटी कीलें ठोंकी हुई थी, कुछ पर लाल और काले धागे बंधे थे, चेहरा विकृत था और आंखों की जगह काले बटन लगे हुए थे. महिला ने तुरंत सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर किए, जिसके बाद पूरा इंटरनेट हैरान और डरा हुआ है. महिला ने बताया कि वह घर के रेनोवेशन और गार्डनिंग का काम कर रही थी. बगीचे में कुछ पौधे लगाने के लिए गड्ढा खोदते समय यह खौफनाक खोज हुई. गुड़ियां काफी पुरानी लग रही थी और मिट्टी में दबी हुई थी. इनमें से कुछ गुड़ियों पर नाम या अक्षर भी लिखे हुए थे. महिला ने लिखा, “मैं कांप गई थी. पहले लगा कोई बच्चे का खिलौना होगा, लेकिन पास से देखा तो समझ आ गया कि ये सामान्य गुड़ियां नहीं है. ये वूडू डॉल्स या काला जादू वाली गुड़ियां लग रही है.”

लोगों ने बताया ब्लैक मैजिक
महिला ने जैसे ही इस घटना की जानकारी शेयर की, लोगों ने तुरंत उसे चेतावनी दे दी. सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे ब्लैक मैजिक या टोटके से जोड़ दिया. कई लोगों का मानना है कि ऐसे वूडू डॉल्स किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने या उसके जीवन को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किए जाते है. कुछ गुड़ियों में सुइयां या कीलें ठोंकना पारंपरिक ब्लैक मैजिक का हिस्सा माना जाता है. लोग कमेंट में लिख रहे हैं – “किसी ने जानबूझकर दबाई होंगी”, “घर में नेगेटिव एनर्जी आ गई होगी”, “तुरंत पंडित या एक्सपर्ट को बुलाओ”. कुछ यूजर्स ने इसे हॉरर मूवी जैसा बताया. एक यूजर ने लिखा, “17 गुड़ियां! एक भी काफी होती, 17 तो बहुत ज्यादा है. शायद पुराने मालिक ने कोई बदला लेने की कोशिश की थी.” दूसरे ने सलाह दी कि ऐसी चीजें मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए या किसी occult specialist से संपर्क करना चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button