अन्य खबरें

आज भी दुनिया के लिए रहस्य है ये इंसान, अचानक आसमान से हो गया था लापता

Ajab-Gajab: सूट-बूट पहना एक शख्स हाथ में काले रंग का बैग लेकर अमेरिकी एयरपोर्ट पर पहुंचा। वहां उसने काउंटर पर जाकर सीएटल जाने वाली फ्लाइट का टिकट लिया।

दुनिया में कई ऐसी कहानियां हैं, जो लोगों हैरान कर देती हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि कोई इंसान उड़ते हवाई जहाज से अचानक लापता हो गया हो? अगर आपने नहीं सुना है, तो हम आपको एक ऐसी ही कहानी बताने वाले हैं, जो बिल्कुल सच है। 53 साल पहले अमेरिका में ऐसी घटना घट चुकी है और वो रहस्यमयी इंसान आज तक गायब है। 

यह हैरान करने वाली बात साल 1971 की है। दरअसल, सूट-बूट पहना एक शख्स हाथ में काले रंग का बैग लेकर अमेरिकी एयरपोर्ट पर पहुंचा। वहां उसने काउंटर पर जाकर सीएटल जाने वाली फ्लाइट का टिकट लिया। वहां उसने अपना नाम डीबी कूपर बताया, जो असल में उसका नाम था ही नहीं। उसे आज भी डीबी कूपर के नाम से ही जाना जाता है। 

हालांकि, टिकट लेकर वो रहस्यमयी शख्स सीधे अपने फ्लाइट की ओर बढ़ा। उसके विमान का नाम बोइंग 727 था। उसे हवाई जहाज के सबसे पीछे वाली सीट मिली थी। वह सीधे जाकर अपनी सीट पर बैठ गया। बाकी यात्रियों की तरह उसने अपना बैग ऊपर ना रखकर अपने पास ही रखा। 

विमान जैसे ही एयरपोर्ट से उड़ा, डीबी कूपर ने अपना काम शुरू कर दिया। कूपर ने फ्लाइट अटेंडेंट को एक कागज का टुकड़ा दिया। कहा जाता है कि तब अटेंडेंट को लगा कि वह कोई बिजनेसमैन है और उसे अपना नंबर दे रहा है। हालांकि, अटेंडेंट ने उस कागज को ले लिया, लेकिन उसे पढ़ते ही वो सन्न रह गई। 

दरअसल, उस कागज के टुकड़े पर लिखा था, ‘मेरे पास बम है’। कूपर ने फ्लाइट अटेंडेंट को अपना बैग खोलकर भी दिखाया, जिसमें सचमुच में एक बम था। इसके बाद कूपर ने उसे अपनी सारी शर्तें बताई और कहा कि विमान को नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंड कराया जाए और उसमें फिर से ईंधन भरा जाए। इसके साथ ही उसने दो लाख डॉलर (आज के हिसाब से करीब एक करोड़ 36 लाख रुपये) और चार पैराशूट की भी मांग की। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button