व्यापार

विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच मार्केट की मजबूत ओपनिंग, 77200 के ऊपर खुला सेंसेक्स

नई दिल्ली। लंबे वीकेंड के बाद आज सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market Today) में मजबूत शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex Today) 76,913.50 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 344 अंकों की मजबूती के साथ 77,257.27 पर खुला है। वहीं निफ्टी (Nifty Today) 23,997.55 के मुकाबले 66 अंक उछलकर 24,063.55 पर खुला है।

शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त बनाने वाले शेयरों में मारुति सुज़ुकी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज ऑटो, HUL और टाटा कंज्यूमर शामिल हैं, जबकि नुकसान वाले स्टॉक्स में कोटक महिंद्रा बैंक, डॉ रेड्डीज लैब्स, ONGC, Eternal और अदाणी एंटरप्राइजेज शामिल हैं।
सोमवार को भारतीय रुपया गुरुवार के 94.92 के बंद भाव के मुकाबले, डॉलर के मुकाबले 94.95 पर मामूली गिरावट के साथ खुला।

Related Articles

Back to top button