खेल

तीरंदाजी विश्व कप में चीन को हराकर भारतीय महिला टीम ने शंघाई में जीता गोल्ड मेडल पदक

एजेंसियां— शंघाई (चीन), दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और कुमकुम मोहोद वाली भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को शूट-ऑफ में मेजबान चीन को हराकर शंघाई में हुए तीरंदाजी विश्व कप 2026 में स्वर्ण पदक जीता। रविवार को खेले गए मुकाबले में चौथी सीड वाली भारतीय तिकड़ी ने, झू ङ्क्षजगयी, हुआंग युवेई और यू की की युवा दूसरी सीड वाली चीनी तीरंदाजी टीम के खिलाफ, चार सेट के आखिर में 4-4 से बराबरी पर रहने के बाद 28-26 से शूट-ऑफ जीता।

अंकिता भगत, जो पेरिस 2024 ओलंपिक्स में धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थीं, ने शूट-ऑफ की शुरुआत नौ से की, जिसके बाद कुमकुम ने 10 का स्कोर किया। जीत सुनिश्चित करने के लिए आठ की जरूरत थी, चार बार की ओलंपियन दीपिका ने नौ का स्कोर करके जीत पक्की की। यह दीपिका का 39वां तीरंदाजी विश्वकप पदक है। वहीं, अंकिता का आठवां और कुमकुम मोहोद का पहला पदक है।

Related Articles

Back to top button