मनोरंजन

सूर्या की ‘करुप्पु’ ने छठे दिन किया बड़ा कमाल, जड़ दिया शतक

सूर्या की लेटेस्ट रिलीज़ फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. तृषा कृष्णन को-स्टारर इस फैंटेसी एक्शन ड्रामा को प्रमुख बाजारों में दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ ये फिल्म देश और दुनियाभर में जमकर कमाई कर रही है. चलिए यहां फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन जानत हैं.

छठे दिन ‘करुप्पु’ ने कितनी की कमाई?
सूर्या के लिए ‘करुप्पु’  बिल्कुल सही समय पर आई है. एक्टर लंबे समय से एक सफल फिल्म देने के लिए संघर्ष कर रहे थे. फिलहाल उनकी ये नई फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने  की ओर बढ़ रही है. ये फिल्म पहले ही 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन चुकी है.

  • इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक  ‘करुप्पु’ ने भारत में छठे दिन 10.30 करोड़ रुपये की कमाई की. गौरतलब है कि ये पांचवें दिन के 12.75 करोड़ रुपये के कलेक्शन से 19.2 प्रतिशत कम है.
  • इसी के साथ फिल्म की घरेलू बाजार में कुल 6 दिनों की नेट कमाई अब 105.35 करोड़ रुपये हो गई है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 121.96 करोड़ रुपये हुआ है.
  • वहीं छठे दिन विदेशों से भी फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी अंतरराष्ट्रीय कमाई बढ़कर 54 करोड़ रुपये हो गई है.
  • इसी के साथ ‘करुप्पु’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 175.96 करोड़ रुपये हो गया है.

‘करुप्पु’ हुई 100 करोड़ के पार
‘करुप्पु’ ने रिलीज के 6 दिनों में 105.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और इसी के साथ इसने शतक जड़ दिया है.वहीं फिल्म की जिस तरह की रफ्तार बनी हुई है, उससे यह उनकी भारत में पहली 150 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म भी बन सकती है. वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. यह फिल्म सूर्या की पिछली फिल्मों से बेहतर परफॉर्म कर रही है और उनके लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर चुकी है.

‘करुप्पु’ बजट वसूलने से कितनी दूर?
‘करुप्पु’ की लागत 130  करोड़ रुपये बताई जा रही है. फिल्म ने रिलीज के 6 दिन में 105 करोड़ से ज्यादा कमाई कर डाली है और इसे अपनी लागत वसूलने के लिए अभी 25 करोड़ और कमाने होंगे.  उम्मीद है की दूसरे वीकेंड पर इसकी कमाई में तेजी आएगी और ये अपना पूरा बजट रिकवर कर लेगी. 

‘करुप्पु’ के बारे में
‘करुप्पु’ में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं. आरजे बालाजी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।. मुख्यमंत्री विजय से जरूरी अनुमति मिलने के बाद इसे 14 मई को सुबह के स्पेशल शोज के साथ रिलीज किया जाना था. हालांकि, फाइनेंशियल समस्याओं के कारण फिल्म की रिलीज एक दिन के लिए टाल दी गई. फिर भी यह इस साल रिलीज हुई किसी भी तमिल फिल्म से बेहतर परफॉर्म कर रही है. 

Related Articles

Back to top button