दिल्ली

लोग भूल गए अपना करोड़ों का पैसा, सरकार के पास ₹1.1 लाख करोड़ Unclaimed Money, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं फंसा?

Unclaimed Money Alert:  देश में करोड़ों रुपये ऐसा है जिसका आज तक किसी ने क्लेम नहीं किया। दरअसल, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बैंक खातों, शेयरों और बीमा पॉलिसियों में बिना दावे वाली कुल राशि करीब 1.1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। यह रकम लगातार बढ़ रही है और चिंता का विषय ह है कि इसे अब तक क्लेम का दावा नहीं किया गया।  सबसे ज्यादा पैसा Inactive बैंक खातों में जमा है। बड़ी संख्या में ऐसे खाते हैं जिनमें कई वर्षों से कोई लेनदेन नहीं हुआ। इसके अलावा हजारों करोड़ रुपये शेयर, डिविडेंड और बीमा क्लेम के रूप में भी फंसे हुए हैं।

जानें, कहां कितना पैसा पड़ा है?
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, करीब 83 हजार करोड़ रुपये पुराने और Inactive बैंक खातों में जमा हैं। वहीं लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के शेयर और डिविडेंड ऐसे हैं, जिन पर किसी ने दावा नहीं किया। इसके अलावा करीब 14 हजार करोड़ रुपये बीमा पॉलिसियों में अनक्लेम्ड अमाउंट के रूप में पड़े हैं।

यह पैसा किसी निजी संस्था के पास नहीं रहता, बल्कि अलग-अलग सरकारी रेगुलेटरी एजेंसियां इसे सुरक्षित रखती हैं। बैंकिंग से जुड़ी रकम Reserve Bank of India की निगरानी में रहती है। शेयर और निवेश से जुड़ी राशि Securities and Exchange Board of India के रिकॉर्ड में दर्ज रहती है, जबकि बीमा से जुड़े मामलों को Insurance Regulatory and Development Authority of India संभालता है।

क्यों बढ़ रही है अनक्लेम्ड रकम?
विशेषज्ञों के मुताबिक, पुराने समय में लोग बैंक खाते या निवेश करवाते समय KYC अपडेट रखने और नॉमिनी जोड़ने पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे। कई मामलों में खाताधारक की मृत्यु के बाद परिवार को खाते या निवेश की जानकारी ही नहीं मिल पाती।

इसके अलावा नाम की स्पेलिंग में अंतर, पता बदल जाना, मोबाइल नंबर बंद होना और दस्तावेज अधूरे होना भी बड़ी वजह मानी जा रही है। ऐसे मामलों में पैसा वर्षों तक बिना दावे के पड़ा रह जाता है।

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना पैसा
अब लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किए गए हैं, जहां पुरानी जमा राशि, शेयर या बीमा क्लेम की जानकारी आसानी से खोजी जा सकती है।
बैंक खाते और FD की जानकारी के लिए
RBI UDGAM Portal
शेयर और डिविडेंड चेक करने के लिए
IEPF Authority Portal
बीमा पॉलिसी से जुड़ी जानकारी के लिए
IRDAI Official Website

जागरूकता अभियान
लोगों को उनका फंसा हुआ पैसा वापस दिलाने के लिए सरकार और वित्तीय संस्थाएं लगातार अभियान चला रही हैं।  पिछले साल RBI, SEBI और IRDAI ने मिलकर “Your Money Your Right” अभियान भी चलाया था। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके भूले हुए बैंक खाते, शेयर, डिविडेंड और बीमा से जुड़ी रकम वापस दिलाना था। इस पहल के तहत देशभर में हजारों लोगों को लगभग 5,777 करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड राशि लौटाई गई।

Related Articles

Back to top button