मनोरंजन

शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!

इंडियन सिनेमा में जहां नई फिल्में और उनकी कमाई चर्चा का विषय बनी रहती हैं, वहीं उनके लीड स्टार्स की फीस भी सुर्खियों में आ जाती हैं. हर कोई उनकी फीस जानने के लिए उत्सुक रहता हैं कि एक फिल्म के लिए वो कितना चार्ज करते हैं. 90 के दशक में साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी सबसे महंगे एक्टर थे, जब उन्होंने एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये वसूले थे. इसके बाद इंडिया के सबसे अमीर एक्टर्स में बॉलीवुड सबसे आगे रही थी, लेकिन अब साउथ के इस एक्टर ने बाजी मार ली है और सबसे महंगे कलाकार में अपना नाम बना चुके हैं. 

एक फिल्म के लिए लिए 300 करोड़ 

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए 300 करोड़ रुपये फीस वसूली है, जिसके बाद वो इंडिया के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म की फीस के अलावा इससे हुए प्रॉफिट से भी पैसे लिए थे, इसी वजह से उनकी कमाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘पुष्पा 2’ की बात करें, तो इस फिल्म ने दुनियाभर से 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और फिल्म को 600 करोड़ से ज्यादा का प्रॉफिट हुआ था.

ये सितारे थे आगे 

बता दें कि बीते कई सालों से बॉलीवुड सेलेब्स इस लिस्ट में आगे रहे थे. शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे सबसे महंगे एक्टर्स इसमें शामिल थे. 2010 के समय आमिर, शाहरुख और सलमान फिल्मों के लिए 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते थे. ‘जवान’ और ‘पठान’ के लिए भी शाहरुख ने 200 करोड़ से ज्यादा की फीस ली थीं. वहीं साउथ में रजनीकांत ने ‘जेलर’ के लिए 250 करोड़ की कमाई की थी और कई सितारों को पीछे छोड़ा था. हालांकि अब अल्लू अर्जुन आगे हो गए हैं.

Related Articles

Back to top button